फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Displeasure at not completing the work on time

समय से कार्य पूरा नहीं होने पर जताई नाराजगी

Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Displeasure at not completing the work on time
पुरकाजी गौशाला में निरीक्षण करते कमिश्नर व डीआईजी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समय से कार्य पूरा नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कमिश्नर और डीआईजी ने शनिवार को थाना दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान अफसरों ने लेखपालों से विरासत कार्य समय से पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने गोशाला व गन्ना क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त एवी राजमौलि और डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक पुरकाजी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने गारद से सलामी लेने के बाद थाना दिवस में बैठकर जन समस्याएं सुनीं। कमिश्नर ने थाना दिवस में मौजूद लेखपालों से शासन द्वारा चलाए जा रहे विरासत कार्य अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इसमें किसी भी लेखपाल द्वारा विरासत कार्य पूर्ण नहीं करने और संतोष जनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लेखपालों को विरासत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने थाने की पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार के लिए इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को उसकी जांच कराकर एस्टीमेट तैयार करने के भी निर्देश दिए। थाना दिवस में वीरेंद्र सिंह ने कस्बे में संचालित जन सेवा केंद्र के दो माह से बंद होने की शिकायत करते हुए उसे शुरू कराए जान की मांग की। अन्य लोगों ने क्षतिग्रस्त धमात गंगनहर पुल और खाईखेड़ी उत्तम शुगर मिल पर जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कमिश्नर-डीआईजी ने कस्बे के बाहरी छोर पर बनी कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर गोवंशों को अपने हाथ से चारा खिलाया। अफसरों ने गोशाला में हरे चारे की व्यवस्था देेख उनकी तारीफ भी की और पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार जानवरों की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अफसर गांव झबरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

लेखपाल ने लगाई मकान कब्जामुक्त कराने की गुहार
पुरकाजी। थाना दिवस में गांव तुगलकपुर के लेखपाल नसीम ने कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपने मकान में किराएदार रखा था, जिसने मकान पर ही कब्जा कर लिया है। कमिश्नर ने एसडीएम सदर को लेखपाल की मदद करने के निर्देश दिए। गांव नन्हेड़ी निवासी जगमाल ने खेत की डोल बंदी नहीं किए जाने की मांग की, जिस पर कमिश्नर ने कानूनगो से समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed