फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion of elections from city squares to tea shops

शहर के चौराहों से चाय की दुकानों तक चुनाव चर्चा

Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion of elections from city squares to tea shops
शहर के चौराहों से चाय की दुकानों तक चुनाव की ही चर्चा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में विधानसभा चुनाव मतदान के बाद शहर के चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक चुनाव की ही चर्चा हो रही है। बूथों के आंकड़े और वोटों के रुझान पर जीत हार का गणित लगाया जा रहा है।
जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया हो चुकी है। ईवीएम स्ट्रांग रूम में कैद है। ईवीएम में किसकों कितने वोट मिले हैं, यही चर्चा का विषय है। किसकी होगी जीत और कौन हारेगा, इसी पर मंथन चल रहा है। शहर के चौराहे हो या चाय की दुकान चर्चा का विषय एक ही है कौन जीतेगा। सबके अपने-अपने दावे और गणित हैं। हर कोई उस प्रत्याशी की जीत की बात करता है जिसे वह वोट देकर आया है। यह बड़ी बहस का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

हुक्का चौपाल पर बड़ी बहस
जिले के गांवों में भी हुक्का चौपाल पर चुनावी चर्चा आम है। अपने गांव के साथ आस-पड़ोस के गांवों में क्या माहौल रहा है, यह तो चर्चा का विषय है ही साथ ही विधानसभा में कौन जीतेगा इस पर लगातार बहस हो रही है। सपा गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी में कौन जीतेगा इसी पर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed