फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discipline is the first step to achieve: Dr. Kuldeep

मुकाम हासिल करने को अनुशासन सबसे पहला कदम : डा. कुलदीप

Sun, 03 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Discipline is the first step to achieve: Dr. Kuldeep
कार्यक्रम में मिस व मिस्टर फ्रेशर को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न मनोहारी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साक्षी (एएनएम) को मिस फ्रेशर और मो. जुनैद (डीपीटी प्रथम) को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं परीक्षा परिणाम में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन डा. कुलदीप सिंह राणा और नीरज राणा ने अध्ययनरत छात्रों को भावी जीवन में अनुशासन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी मुकाम हासिल करने के लिए अनुशासन ही सबसे पहला कदम होता है। प्रधानाचार्य हिमाद्री कलिता ने नवीन व पुराने छात्रों को आपस में मिल जुलकर रहने तथा एक दूसरे का सहयोग करने की भावना रखने का संदेश दिया। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह रोड व संचालन वरिष्ठ शिक्षक मौ.वसीम सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर दीपक त्यागी, अनुराधा, नीलम, भावना बोरा, प्रीति कोरंगा, नीतू देऊपा, सोनल उपाध्याय, प्रिया, नाजिया, जीनत, हीना, नीलम, मौ. सुहैल, मौ. फिरोज, मोहित शर्मा, राजू सिंह, प्रदीप सिंह, बीर सिंह, सपना, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed