फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Disaster prevention training given to 500 teachers of the district

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनग - जिले के 500 शिक्षकों को दिया आपदा बचाव का प्रशिक्षण

Fri, 20 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 20 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Disaster prevention training given to 500 teachers of the district
- श्रीराम कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 500 शिक्षकों ने आपदा प्रबंधन के गुर सीखे। शिक्षकों को नाव दुर्घटना, बेमौसमी बारिश, अग्निकांड, हवाई हमला, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, सांप के काटने एवं भूकंप से बचाव को लेकर जानकारी दी गई।
इन्हें बताया गया कि दामिनी ऐप के माध्यम से किस तरह आकाशीय बिजली गिरने से पहले इसकी जानकारी कैसे मिल सकती है, इससे जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बैनर तले चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने बताया कि बाढ़ के आने से पहले ही सुरक्षित आश्रय स्थल एवं ऊंचे स्थानों की पहचान कर ली जाती है, इसी तरह सांप के काटने के बाद सबसे पहले प्राथमिक उपचार हो व फिर डाॅक्टर की तलाश की जाए। जिस स्थान पर सांप ने काटा है, उसे रस्सी से न बांधें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचकर प्रशिक्षुओं से जानकारी ली। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि जो यहां सीखा गया है, वो अपने विद्यालयों में भी बच्चों को बताएं, संभव हो सके तो प्रयोगात्मक रूप से विद्यालय परिसर में बच्चों के सामने इसका प्रदर्शन किया जाए। मास्टर ट्रेनर विवेेक गोयल, अनुराधा वर्मा, मिर्जा गुलजार बेग, बुशरा, पंकज त्यागी, शीजा खानम, गुलफाम अहमद, योगेश कुमार, जैकी कुमार, शिखा शर्मा, निकिता रमन, रेनू रानी, आदि ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed