फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dip the faith in the Ganges

दशमी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

Fri, 25 May 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dip the faith in the Ganges
शुक्रताल गंगाघाट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शुकतीर्थ में दशमी के पावन पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन कराए। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीप प्रज्वलित कर गंगा में प्रवाहित किए। तीर्थनगरी में अनेक स्थानों और आश्रमों में छबील और भंडारे किए गए। गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे। गंगा घाट पर डीएम राजीव शर्मा ने मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना में भाग लिया।    
विज्ञापन

   
शुकतीर्थ में दशमी गंगा स्नान पर दूरदराज से आए श्रद्धालुुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ मां गंगा के आंचल में आस्था के साथ स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन किए। शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धांगा बांधते हुए अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


सप्त ऋषि भगवान श्रीकृष्ण महाराज मंदिर के दर्शन करते हुए ब्रह्मलीन शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी की समाधी पर पुष्पाजंलि अर्पित की। श्रद्धालुओं ने दंडी आश्रम, हनुमतधाम, गणेशधाम, शिवधाम, दुर्गाधाम, शनिधाम, गोडिया मठ, पीतांबराधाम, श्रीराम मंदिर, मानव निर्माण आश्रम आदि मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। धर्मशालाओं और आश्रमों में  भंडारे का प्रसाद का वितरण किया गया। महाराष्ट्र सें आए श्रद्धालुओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली।        
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाई छबील       
शुक्रताल। नवग्रह शनिधाम पर आयोजित छबील में स्वामी उत्तम गिरि महाराज ने कहा कि गंगा हमारी मां है, इसको साफ सुथरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसमें स्नान करने वालों की सेवा करना हमारा धर्म है। स्वामी पुरुषोत्तम गिरि महाराज, प्रमोद गिरि महाराज, पूर्व सांसद मध्यप्रदेश ताराचंद पटेल, गोविंद शुक्ला आदि ने गंगा में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को गर्मी में शर्बत पिलाया। गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य इंद्रपाल राणा, प्रेमशंकर मिश्रा, राणा शास्त्री, सोहनवीर सिंह आदि ने तथा ब्राह्मण आश्रम, रविदास आश्रम आदि में भी छबील का आयोजन किया गया।      

अधिकारियों ने बंदोबस्त और सुरक्षा का जायजा लिया        
शुक्रताल। प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन हरिश्चंद्र, एसडीएम खतौली अतुल कुमार, तहसीलदार पुष्कर चौधरी, कानूनगो ओमप्रकाश चौहान, बीडीओ बीपी सिंह, एडीओ चंद्रमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत की ओर से अभियंता कवल किशोर शर्मा, जेई अरविंद कुमार, राकेश शर्मा, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, चेयरमैन विनोद शर्मा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। एसपी क्राइम अजय सहदेव, सीओ भोपा राजीव कुमार गौतम, भोपा इंस्पेक्टर डॉ बीपी सिंह यादव, थानाध्यक्ष ककरौली अखिलेश गौड आदि मौजूद रहे। 

गंगा हमारी आत्मा का प्रतीक: ओमानंद 
शुक्रताल। वन विभाग शुक्रताल रेंज की ओर से गंगा हरीतिमा अभियान रैली को शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरल निर्मल धारा भारतीय जीवन और संस्कृति की मौलिक आवश्यकता है।


गंगा से जुड़े हुए हमारे प्राण हैं, जीवन और मृत्यु है, गंगा हमारी आत्मा का प्रतीक है। भारत की आत्मा का प्रतीक है। गंगा जल से भारत का विशाल भू भाग सिंचित होता है, जिससे हमें खाद्यान्न मिलता है। रैली स्वामी कल्याण देव तिराहे से होते हुए बस स्टैंड, दंडी आश्रम, गणेशधाम, हनुमतधाम, मीना बाजार, विश्व कल्याणी घाट, मुख्य गंगा घाट, कारगिल स्मारक से होते हुए अंबेडकर चौराहे से होकर वन रेंज कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके डीएफओ सूरज, शबी हैदर, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed