{"_id":"61e1cc8c94074167fd11ebb8","slug":"dip-of-faith-in-ganga-on-makar-sankranti-festival-muzaffarnagar-news-mrt5734434103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
शुकतीर्थ मकर सक्रांति पर गंगा मैया की पूजा अर्चना करते बिरालसी गांव के श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
मुजफ्फरनगर, मोरना। मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर खिचड़ी का प्रसाद, तिल, मूंगफली का दान व प्रसाद वितरित किया गया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने सूर्य देव की पूजा अर्चना की।
शुकतीर्थ पोराणिक महाभारत कालीन तीर्थ नगरी में शुक्रवार सवेरे से मकर संक्रांति पर दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। पुरोहितों ने श्रद्धालुओं से वैदिक मंत्रों के बीच गंगा मैया की पूजा अर्चना करा कर भगवान सूर्य को जल अर्पित कराया। श्रद्धालुओं ने शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर सप्त ऋषि, भगवान श्रीकृष्ण मंदिर, हनुमानधाम, गणेशधाम, शिवधाम, पार्वतीधाम , दुर्गाधाम, शनिधाम, श्रीराम मंदिर के दर्शन किये। सभी आश्रमों व धर्मशालाओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
छपार। क्षेत्र में इस मौके पर महिलाओं ने रेवड़ी व मूंगफली वितरित की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक अशोक कंसल व सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया ने कस्बे में खिचड़ी वितरित की । बरला मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, विशाल त्यागी, राहुल कर्णवाल, विपुल गोयल, प्रिंस, तनुज, अनुज कुमार, आशीष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुरकाजी। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। गुरुद्वारा प्रांगण में सवेरे ग्रंथी स. हरप्रीत सिंह द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ व शब्द कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में आशु बेदी, विकास मेहता, बिल्लू सिंह, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, अतुल विक्रम, सुशील वर्मा, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
भोपा। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में एसएसएस के तत्वाधान में पर्व मनाया। बौद्धिक कार्यक्रम के साथ ही खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता अमित राठी, तरुण प्रधान, सतनाम बंजारा, कुणाल वालिया, घनश्याम नायक, कृष्णपाल मोहित, रजनीश आदि मौजूद रहे।