{"_id":"5797baa74f1c1b890221f0c7","slug":"dip-into-the-pool-killing-two-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बच्चियों के घरों के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लाड़पुर में तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। दोनों में गहरी दोस्ती थी और एक ही स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थीं। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
गांव निवासी सलमूद्दीन की पुत्री तबस्सुम उर्फ तनु (10) और पड़ोस के ही रहने वाले बाबू की पुत्री नाजिया (11) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ पास ही स्थित तालाब में नहाने चली गईं। तालाब में नहाते समय तबस्सुम गहरे पानी में पहुंच गई और डूबने लगी। अपनी दोस्त को डूबता देख नाजिया उसे बचाने के प्रयास में गहरे पानी में पहुंच गई।
दोनों को डूबता देख तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। सूचना पर परिवार के लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े। बच्चियों के डूबने की खबर पर तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद दोनाें के परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
दोस्त को बचाने में गंवा दी जान
एक साथ दो बच्चियों के जनाजे उठने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गहरे पानी में डूबती तबस्सुम को बचाने के प्रयास में नाजिया की मौत हो जाने की चर्चा पूरे गांव में होती रही। हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि नाजिया ने दोस्त के लिए अपनी जान दे दी। जिस समय दोनों बच्चियों के जनाजे उठे, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। उधर, घटना के बाद मोहल्ले में चूल्हे नहीं जले। आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने लगे रहे।