Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dignity of families will be saved by serving elders: Arya

बुजुर्गों की सेवा से बचेगी परिवारों की मर्यादा : आर्य

Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dignity of families will be saved by serving elders: Arya
मोरना। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता-पिता की सेवा प्रभु भक्ति हैं। जो वृद्धजनों को अपमानित करता हैं, वो पाप का भागी बनता हैं।
विज्ञापन

आर्य महिला वृद्धाश्रम शुकतीर्थ में आयोजित वार्षिकोत्सव में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता-पिता के त्याग, पुरुषार्थ और आशीर्वाद से परिवार बनते हैं। जब भी संतान पर कोई विपत्ति आती है, अभिभावक सबसे बड़ा सहारा बनते है। वृद्धावस्था में माता-पिता से स्नेह और शिष्टता का व्यवहार कीजिये, तभी परिवारों की मर्यादा और अस्तित्व बचेगा। युवा अपने कॅरिअर और पैसे को इतना महत्व मत दें, ताकि उपेक्षित माता-पिता वृद्धाश्रमों में जीवन काटने को मजबूर नहीं हो जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदाचरण ही धर्म का मूल आधार हैं। चरित्र की दृढ़ता मनुष्य को महान बनाती हैं। आचार्य ने वृद्धाश्रम संचालिका साध्वी कांता देवी के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें शॉल और सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजनोपदेशक राजवीर आर्य ने देशभक्ति के प्रेरक सुनाये। यज्ञमान का दायित्व जितेंद्र आर्य ने निभाया। कार्यक्रम में स्वामी आंनदवेश, स्वामी भजनानंद, जनेश्वर प्रसाद आर्य, मंगत सिंह आर्य, सुधीर कुमार, श्रीकृष्ण आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed