फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diet, behavior and sleep are essential for good health

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार, व्यवहार और निंद्रा जरूरी

Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Diet, behavior and sleep are essential for good health
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार व्यवहार और नींद सबसे ज्यादा जरूरी है। जिन लोगों का आहार शुद्ध सात्विक और संतुलित होता है वह लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं। जिनका व्यवहार मधुर और सबके साथ निष्पक्षता एवं ईमानदारी का होता है वह भी स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर के निशुल्क योग साधना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नियमित योग साधना और नियमित दिनचर्या के द्वारा हम अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। शरीर में तीन प्रकार की धातु वात, पित्त और कफ होती हैं। जब यह तीनों धातुएं सम अवस्था में होती है, तब हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, परंतु जब इनमें से कोई एक धातु कुपित हो जाती है, तभी हम रोग ग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

इसलिए योग का पूरा पूरा लाभ लेने के लिए आहार का शुद्ध सात्विक और शाकाहारी होना अति आवश्यक है। केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने हाथ पैर और कमर दर्द को दूर करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं कराई। मौके पर वार्ड प्रमुख नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, शंकर, हर्षवर्धन, सुशील कुमार, मनीष कुमार, आकांक्षा और अवनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed