फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   died in accident

अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइकों में टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Nov 2019 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
died in accident
अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइकों में टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

देवबंद। साखन नहर पर हाइवे क्रास कर रहे दंपती को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइकों से टक्कर मारी। इस हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सहारनपुर के गांव मानकमऊ निवासी अरविंद कुमार (35) अपनी पत्नी प्रीति (30) और 3 वर्षीय बच्ची प्रियल के साथ शुक्रवार को देवबंद के माजरी गांव स्थित अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में जा रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे साखन नहर पर तीनों बस से उतरने के बाद उसके पीछे से सड़क क्रास करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान देवबंद से सहारनपुर जाने के लिए रोडवेज बस संख्या यूपी 19-1418 आ गई। बस चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए आगे चल रही बेलड़ा जुनारदार (नागल) निवासी रिजवान की बाइक से टक्कर मार दी। बाइक पर रिजवान के साथ उसका छोटा भाई फैजान भी बैठा था। इसी में रिजवान की बाइक आगे चल रहे दधेड़ा (शामली) निवासी शुभम की बाइक से तेज गति से टकरा गई। इस हादसे में रिजवान, फैजान, शुभम, प्रीति, अरविंद और तीन वर्षीय बच्ची प्रियल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने फैजान (58) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद रोडवेज बस चालक फरार हो गया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed