फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Didn't get the dream house even on Diwali

दिवाली पर भी नहीं मिला सपनों का आशियाना

Sun, 23 Oct 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Didn't get the dream house even on Diwali
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना में 224 परिवारों को चाबी मिलने के दस माह बाद भी आवास नहीं मिले हैं। दिवाली पर आवास मिलने की उम्मीद भी अधूरी ही रह गई है। एमडीए समय से अधूरे कार्यों को पूरे नहीं करा पाया है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय कॉलोनी बनाई गई है। इसमें पीएम आवास योजना के पात्रों को दिसंबर 2021 में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आवासों का आवंटन किया था।
विज्ञापन

चयनित 224 परिवारों को आवासों की चाबियां वितरित की गई। परिवारों को आवास का नंबर भी बता दिया। लाभार्थियों से कहा था कि जल्द ही इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। अब दस माह बीत चुके हैं, लेकिन आवास नहीं मिले हैं। दीपावली पर नये आवास मिलने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। जिन लोगों को आवास आवंटित किए हैं, इनमें से अधिकतम लोग शहर में किराए पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम आवास मिलने का कर रहे इंतजार
लाभार्थी रामकुमार का कहना है कि हम लोगों को किराया देना पड़ रहा है। आवास का लगातार इंतजार कर रहे हैं। दीपावली पर उम्मीद थी वह भी अधूरी रह गई। लाभार्थी कमल कुमार का कहना है कि योजना में उन्हीं को आवास मिले हैं, जिनके पास न घर है और न जमीन। अफसरों के लंबे समय से चक्कर काट रहे हैं। दीपावली पर कहा था, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है।
11.72 करोड़ में तैयार हुए हैं आवास
एमडीए ने पीएम आवास योजना में 224 आवासों का निर्माण 11 करोड़ 72 लाख में किया है। इन आवासों में प्रत्येक आवास पर पीएम आवास योजना के अंतर्गत ढाई लाख का अनुदान मिलेगा। एक आवास पर साढ़े चार लाख खर्च बताया जा रहा है। दो लाख रुपये लाभार्थी किश्तों के माध्यम से जमा करेंगे।
अफसरों से बात करेंगे : कपिलदेव
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि बिजली और पानी की व्यवस्था में देरी होने के कारण आवास मिलने में देरी हुई है। आवास बनकर तैयार है। दीवाली पर उम्मीद थी, देरी को लेकर अफसरों से बात करेंगे।

जल्द मिल जाएंगे आवास
एमडीए के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल ने दो माह पहले दीवाली तक आवास दिए जाने का वायदा किया था, लेकिन अभी भी सभी आवास में बिजली की सप्लाई ने हो पाई है। पानी की फिटिंग भी अधूरी है। अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही आवासों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed