फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Did not give up on obstacles, the pace of development increased

बाधाओं से हार नहीं मानी, विकास की गति बढ़ती गई

Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Did not give up on obstacles, the pace of development increased
मुजफ्फरनगर में पत्रकारवार्ता में चार साल की उपलब्धि गिनाती पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाधाओं से हार नहीं मानी, विकास की गति बढ़ती गई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बोर्ड के चार साल पूरा होने पर उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने बाधाएं आई, लेकिन हमने हार नहीं मानी। एक साल में 12 करोड़ के मुनाफे में पहुंचाया।
मीका विहार में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में चेयरपर्सन ने कहा कि जब उनका बोर्ड जीता उस समय पालिका 15 करोड़ के घाटे में थी। कर्मचारियों को फंड का पैसा तक नहीं दे पा रहे थे। उनके नेतृत्व में पालिका मुनाफे में है और हमारे पास 12 करोड़ अतिरिक्त है। पूरे शहर में विकास किया गया है। हमारे बोर्ड के लोग कोरोना जैसी महामारी में भी जनता के बीच रहे और कर्मचारियों ने जान हथेली पर रखकर दिन रात कार्य किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि पालिका के काम को कुछ लोगों ने लगातार बाधित करने का काम किया। ताकत का दुरुपयोग किया, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी लगातार अपने काम में लगे रहे। शहर निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आगामी एक साल हम अच्छी ऊर्जा के साथ जनसेवा का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना में अपनों को खोया, फिर भी डटे रहे
नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि जनता के बीच काम करते हुए हमारे तीन सभासद विपुल भटनागर, नरेशचंद मित्तल और संजय सक्सेना कोरोना की चपेट में आए और बड़ी मुश्किल से ठीक हुए। नरेशचंद मित्तल की पत्नी का कोरोना से निधन हुआ। विपुल भटनागर की माता और लिपिक नीरज सिंघल एवं तीन सफाई कर्मियों की मौत हुई, लेकिन हार न मानकर हम डटे रहे।
शहर के चौराहों का कराया सुंदरीकरण
चेयरपर्सन ने कहा कि हमने शहर के सभी चौराहों का सुंदरीकरण कराया है। महापुरुषों की प्रतिमाओं को भव्य रूप दिया गया है। कम खर्च में अधिक काम किया गया है।

चार वर्ष के कार्यों की पत्रिका का विमोचन
नगर पालिका बोर्ड के चार वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों को आधार बनाकर प्रकाशित पत्रिका चार साल चमत्कारी काल का विमोचन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरर्पन अंजू अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सभासद नरेश चंद मित्तल, राहुल चौधरी, ईओ हेमराज, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed