{"_id":"585828454f1c1b1864e395bf","slug":"dial-up-100-launched-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डायल-100 का जनपद में शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डायल-100 का जनपद में शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी डायल-100 सेवा का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना यूपी डायल-100 का जनपद में शुभारंभ हो गया है। सपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने पुलिस लाइन में झंडी दिखाकर योजना की गाड़ियों को थानों के लिए रवाना किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पुलिस विभाग में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
यूपी डायल-100 योजना का शुभारंभ जनपद में सोमवार को पुलिस लाइन में किया गया। सपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने योजना की गाड़ियों को पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिन रात विकास योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इसी के चलते यूपी डायल -100 योजना के अंतर्गत जनपद को 53 गाड़ियां मिल चुकी हैं और सात गाड़ियां अभी आना बाकी हैं।
योजना का लाभ लोगों को 30 दिसंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। योजना से जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। कप्तान बबलू कुमार ने बताया कि जनपद में पीड़ित को एक कॉल पर शहर में 15 और देहात में 20 मिनट में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने योजना शुरू किया है। इसके लिए राजधानी से 53 गाड़ियां जनपद को दी गई हैं। यह सेवा 24 घंटे काम करेगी। 100 नंबर पर दी जाने वाली सूचना सीधे लखनऊ जाएगी और वहीं से गाड़ियों को मौके पर पहुंचने के आदेश मिलेंगे। जनपद के सभी थानों को तीन से पांच गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन से जाने के बाद जनपद के थानों पर देहात के सम्मानित लोगों ने गाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला जज तेजबहादुर सिंह, डीएम डीके सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात विनीत भटनागर, आरआई बिजेंद्र सिंह यादव के अलावा जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, पूर्व मंत्री उमा किरण, मंत्री शबाब जैदी, महेश बंसल, कुल्लन देवी, राजकुमार यादव, भीमसेन कंसल आदि लोग मौजूद रहे।
सीट से उठाने पर बिफरे सपा नेता
मुजफ्फरनगर। सीट से उठाकर दूसरी जगह बैठने को कहना एलआईयू निरीक्षक को उस समय महंगा पड़ गया, जब एक सपा नेता ने कार्यक्रम में हंगामा कर दिया। बाद में सीओ सिटी और सिविल लाइन एसओ नेता की खुशामद करते नजर आए।
पुलिस लाइन में आयोजित यूपी डायल 100 योजना में सपा के एक नेताजी शिरकत करने पहुंचे और आगे की सीट पर जाकर बैठ गए। नए आए एलाआईयू निरीक्षक ने नेताजी को वहां से उठकर दूसरी जगह पर बैठने को कह दिया, इस बात पर नेताजी बिफर पड़े और निरीक्षक से उलझ गए। बाद में नेताजी बाहर की ओर लपके। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी डॉ तेजबीर सिंह और सिविल लाइन एसओ केपीएस चाहल ने नेताजी को शांत किया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी रही।