{"_id":"610837a68ebc3e8422308e4f","slug":"dial-112-calls-are-being-received-in-uttarakhand-muzaffarnagar-news-mrt550181922","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मिल रहीं डायल-112 की कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मिल रहीं डायल-112 की कॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मिल रहीं डायल-112 की कॉल
मुजफ्फरनगर। मोरना-भोकरहेड़ी के खादर क्षेत्र में डायल-112 को की जाने वाली अधिकांश कॉल लखनऊ न पहुंचकर उत्तराखंड में मिल रहीं हैं। लगातार शिकायतों की जांच में इसकी पुष्टि होने पर डायल-112 प्रभारी ने लखनऊ मुख्यालय के साथ ही एयरटेल कंपनी को इस बाबत पत्र लिखकर इसमें सुधार किए जाने की जरूरत बताई है।
मोरना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के खादर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से डायल-112 को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आ रहीं हैं। गांव जटवाड़ा निवासी हिना जैदी ने एक शिकायत के लिए डायल-112 नंबर डायल किया था, जबकि भोकरहेड़ी निवासी भाकियू नेता उदयवीर चौधरी ने पड़ोस में पड़े गोवंश और अमित कुमार ने मोरना मार्ग में हुए हादसे की सूचना देने के लिए अलग-अलग समय पर डायल-112 डायल किया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हर बार डायल-112 उत्तराखंड में रिसीव किया गया, जहां से उन्हें 0522 डायल करने के लिए कहा गया। उन्होंने 0522 डायल किया, लेकिन यह नंबर नहीं मिल पाया। इसके चलते उन्हें मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को करनी पड़ी। इस मामले में डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मोरना व भोकरहेड़ी के खादर क्षेत्र में डायल-112 नंबर मिलाने पर एयरटेल कंपनी के नंबर से यह शिकायतें आ रहीं हैं। लगातार शिकायतों के बाद जब इसकी जांच कराई गई, तो मामला सही पाया गया। अब इस मामले की शिकायत डायल-112 के लखनऊ मुख्यालय में करने के साथ ही एयरटेल कंपनी को भी इस समस्या का समाधान करने के लिए पत्र लिखा गया है।