फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhirahedi won titles

धीराहेड़ी ने जीता खिताब  

Sat, 02 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dhirahedi won titles
ट्रॉफी के साथ धीराहेड़ी की टीम। - फोटो : अमर उजाला
ककराला में सर्वजन कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। धीराहेड़ी क्लब ने तेजलहेड़ा क्लब को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। कस्बा मोरना के गांव ककराला में तीन दिवसीय सर्वजन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भोकरहेड़ी ने ककराला, बसेड़ा ने ककरौली, भोकरहेड़ी ए ने वासू क्लब बसेड़ा को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में धीराहेड़ी ने 24 -11 से ठन्हेड़ा को और तेजलहेड़ा ने 21-10 से बसेडा को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी, बसपा नेता अमली खां, एसएसआई भोपा हरलाल सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, इश्तयाक अहमद, प्रधान बहरोज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच रैफरी ओमबीर सिंह और हरेंद्र ने फाइनल मैच कराया। धीराहेड़ी क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। एकतरफा मुकाबले में तेजलहेड़ा की टीम को 23-7 से करारी मात देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।


प्रतियोगिता संयोजक मनोज ठाकरान और साजिद अली ने उप विजेता टीम को 11 हजार और विजेता टीम को 21 हजार की नकद पुरस्कार धनराशि व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस्लाम सलमानी, बिट्टू, बादल, आदि का सहयेाग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed