{"_id":"6804f17e397872f154043200","slug":"dharna-continues-for-chaat-bazaar-solution-expected-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-143933-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चाट बाजार के लिए धरना जारी, आज समाधान की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चाट बाजार के लिए धरना जारी, आज समाधान की उम्मीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चाट बाजार लगवाने की मांग को टाउन हाल के बाहर चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। वेंडर की ओर से बाजार फिर से लगवाने के आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त कराने की बात कही गई।
भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की ओर से शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचकर मांगों के समर्थन की घोषणा की गई थी। उन्होंने ठीया लगाकर चाट आदि बेचने वालों को बेरोजगार न करने की बात कहते हुए टाउन हाल के बाहर ही ठीये लगवाने की हिमायत की थी। धरने पर बैठे रजत सैनी और रवि कुमार ने बताया कि भाकियू के समर्थन के बाद सोमवार को डीएम से वार्ता की बात कही जा रही है। समस्या का हल होने की उम्मीद है। शक्ति सिंह, मुस्तफा, पंकज, जावेद, श्रीचंद, सुलखान, अमन, सुलेमान, देवेन्द्र, राजेन्द्र और पंकज शामिल रहे।
-क्या है मामला
नगर पालिका कार्यालय के गेट नंबर दो के समीप दोनों ओर कई वर्ष से चाट बाजार लग चल रहा था। पिछले साल पालिका ने चाट बाजार में ठीये लगाने वालों से तहबाजारी वसूली के लिए 27.55 लाख रुपये में ठेका छोड़ा था। इस बार उक्त स्थान का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कहते हुए पालिका ने वसूली ठेका छोड़ने से इंकार कर दिया था। चाट बाजार में ठीये लगाने वालों को नोटिस जारी कर वहां से हटने के लिए कहा गया था। ठीये लगाकर रोजी-रोटी कमाते रहे 50 से अधिक वेंडर्स विरोध कर रहे हैं।