फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhananjay wins the polytechnic exam results

पॉलीटेक्निक के रिजल्ट में धनंजय ने बाजी मारी

Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dhananjay wins the polytechnic exam results
पॉलीटेक्निक के परीक्षा परिणाम में धनंजय ने बाजी मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पॉलीटेक्निक विभाग के परीक्षा परिणाम में धनंजय पटेल बाजी मारते हुए 76.26 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। संजू 76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तन्मय गर्ग 73.88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
पॉलीटेक्निक मेकेनिकल द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में हर्ष सैनी 78.56 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, जसवीर व विशाल कुमार 78.08 अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष में चारुल सैनी 75.90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, विनीत कुमार व अमन 73.62 व 73.14 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष में आरती त्यागी 75.30 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, शगुन व आर्तिक भारद्वाज 75.20 अंकों के साथ द्वितीय और रजनीश 73.53 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। मेकेनिकल प्रथम वर्ष में विशाल वर्मा 77.76 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मनीष और तरूण सैनी 74.84 व 73.69 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। पॉलीटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में मंजीत 76.92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सौरव व पारूल 75.61 और 73.30 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बिजनौर ने जीती राजेश पायलट कबड्डी प्रतियोगिता
भोपा। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में रविवार को दो दिवसीय राजेश पायलट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ भाकियू नेता योगेश सिवाच उर्फ बिट्टू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रसूलपुर व बिजनौर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बिजनौर ने रसूलपुर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मोहित कुमार, अतुल, सुमित, टिंकू, ग्राम प्रधान मेनपाल सिंह, राजीव चेयरमैन, रेफरी मनोज उर्फ बिल्लू, दिलबहार, प्रमोद गुर्जर और प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed