फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhabas selling goods by hiding their names should be closed: Yatindranand

नाम छिपाकर सामान बेचने वाले ढाबे बंद हों : यतींद्रानंद

Wed, 09 Jul 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dhabas selling goods by hiding their names should be closed: Yatindranand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद महाराज ने कहा कि मुसलमान हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करते हैं। हमें बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। एक भी ढाबा नहीं होना चाहिए, जहां नाम छिपाकर कुछ बेचा जा रहा हो। ऐसे सभी ढाबे बंद होने चाहिएं, जो लोग गलत लोगों का समर्थन कर रहे हैं, वह सभी देश द्रोही हैं।
महाराज यहां सितंबर माह में शुरू किए जाने वाले गीता महाकुंभ के लिए स्थान देखने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि गीता महाकुंभ गांधी कॉलोनी के पंजाबी बरात घर में होगा। उन्होंने कहा कि वह यशवीर महाराज के अभियान से सहमत हैं। वह सभी के लिए लड़ रहे हैं। सभी साधुओं व समाज काे उनका साथ देना चाहिए। वह मुख्यमंत्री से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील करते हैं, जो लोग जानबूझ कर दूसरों का धर्म भ्रष्ट करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को कुचल देना चाहिए।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि हम सनातन के मानने वाले हैं। हमारा अस्तित्व संकट में है। हमारे लिए लड़ने वाला कोई नेता व धर्म गुरु नहीं है। कोई संगठन भी नहीं है। जो लोग हमें मिटाना चाहते हैं, उनकी बहुत सी राजनैतिक पार्टियां हैं। भारत की सभी राजनैतिक पार्टी उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। यहां पर किसान यूनियन जैसे संगठन एक तरह से उन्हीं के हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नौ दिन का मां बग्लामुखी का महायज्ञ व गीता महाकुंभ करेंगे। दो दिन का श्रीमद गीता का महाकुंभ गांधी कॉलोनी पंजाबी बारात घर में किया जाएगा। सात सितंबर से महायज्ञ होगा। 13 व 14 सितंबर को गीता महाकुंभ होगा। इस दौरान बिट्टू सिखेड़ा, राजू सैनी, प्रवीण महादेव, बोनी, लोकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed