{"_id":"60008b7b8ebc3e2e5400cc29","slug":"devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganges-khatauli-news-mrt5205514136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान के बाद दीप पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
मोरना (मुजफ्फरनगर) । मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। शुकदेव आश्रम स्थित महाभारतकालीन प्राचीन वट वृक्ष पर धागा बांधकर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, नगर के विभिन्न आश्रमों, गंगा घाट पर खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ियों का प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर पावन पर्व मकर संक्रांति पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना कर दीपदान किए । वहीं, भक्तों ने अपने पितृों के तर्पण भी किया। पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। अनाज, चावल, तिल, तेल, चना, दाल, मूंगफली, रेवड़ी और वस्त्र आदि का दान कर नगद दक्षिणा भी असहाय लोगों के बीच वितरित की। शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमानधाम, गणेशधाम, शिवधाम, पार्वती धाम, पिताबंराधाम, शनिधाम, महाशक्ति सिद्धपीठ, मानव निर्माण योग आश्रम, तिलकधारी आश्रम, ब्राह्मण आश्रम, जाट धर्मशाला आदि में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण संत महात्माओं के बीच किया गया। वहीं, दूूूरदराज से आए भक्तों ने नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं, स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदेवेश्वर आश्रम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी महादेव आश्रम महाराज, स्वामी वेददास महराज, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, माता राजनंदेश्वरी आदि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।