श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों ने फूलों से खेली होली
देवबंद (सहारनपुर)। शुक्रताल धाम के कथा व्यास पंडित गोविंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराया। इस दौरान होली उत्सव में भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के साथ फूलों से जमकर होली भी खेली।
शिक्षक नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में सोमवार को कथा व्यास पंडित गोविंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण का सखा सुदामा से मिलन, परीक्षित मोक्ष आदि लीलाओं का वर्णन किया। कथा श्रवण उपरांत श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर जमकर नृत्य किया। कथा के मुख्य यजमान बलराम सिंह चौहान तथा मनोज गुप्ता रहे। आचार्य निर्जानंद तथा बोबी शास्त्री ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। प्रसाद वितरण राजीव त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परमानंद शर्मा, धीरज गर्ग, विक्की चौधरी, संजय धीमान, ईशान गौड़, राजेंद्र सिंह, पुनीत अग्रवाल, डा. ओमकुमार, शिवकुमार वर्मा, राकेश गौड़, रहतू सिंह, संदीप सिंह, राजीव पुंडीर आदि मौजूद रहे।