शुकतीर्थ/भोपा (शामली)। हापुड़ से आए श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ पहुंचकर गंगा घाट पर पितृपक्ष पर पितरों का सामूहिक तर्पण कराया। इसके साथ ही सामूहिक आरती का भी आयोजन किया गया।
श्रीश्यामा श्याम बरसाना धाम सेवा समिति हापुड़ के संस्थापक आचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि श्राद्ध पक्ष का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए एवं उनका आशीष प्राप्त करने के लिए पितृपक्ष में उनका श्राद्ध किया जाता है। इसी के चलते हापुड़ से लगभग 70 श्रद्धालु रविवार को तीर्थनगरी शुकतीर्थ पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा घाट पर पूजा-अर्चना कर अपने देव-पितरों का सामूहिक तर्पण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती भी की। इस अवसर पर सुशील गुप्ता, मनोज कुमार, नरेशचंद्र शर्मा, हर्षित शर्मा, राजू अग्रवाल और रामअवतार अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।