फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees lavishly on Shri Krishna's birthday

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर खूब थिरके श्रद्घालु

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees lavishly on Shri Krishna's birthday
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खूब थिरके भक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर दो में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा में भजनों पर भक्त जमकर थिरके।

कथा के चौथे दिन कथा व्यास अमृत देव महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी से असुरों का नाश करने के लिए ही अवतार लिया था। उन्होंने मानव कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। भगवान श्रीकृष्ण ने महान ग्रंथ श्रीमद्भागवत में मानव कल्याण के लिए अनेक विधि बताई। भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा व सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा ने कथा व्यास का माला पहना कर स्वागत किया और व्यासपीठ पर विराजमान कराया। इस दौरान पंडित रामचंद्र मिश्रा, सोहनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा, सुमन गोयल, रूबी कश्यप, रमेश ठाकुर, नीलम चौधरी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, कमलेश शर्मा, चंद्रकिरण, चंद्रवीर, श्याम लाल धीमान, महेश पाल, योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed