हनुमान मंदिर में महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में स्वराज्यपुरा समिति ने प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर हनुमान चौक पर महाआरती का आयोजन किया। राज्य मंत्री कपिलदेव मुख्य अतिथि रहे।
हनुमान मंदिर को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भगवान राम के मंदिर की खुशी में देर रात तक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर में दीपक जलाए गए और प्रसाद भी वितरित किया गया। भक्तों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल रहे। भाजपा पश्चिम क्षेत्र समिति के सदस्य राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, रक्षित राजपूत, पूर्व सभासद मितिका गर्ग, सुनील गर्ग, गोपाल मित्तल, संजय गर्ग, संजीव सिंघल, दीपक मित्तल, शिवकुमार टांक, पंडित सच्चिदानंद, पंडित अमित, विक्की, पूर्णिमा गर्ग, अंबरीश गर्ग उपस्थित रहे।