फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees danced in Mahadev's grand procession

मुजफ्फरनगर: महादेव की भव्य बरात में झूम उठे श्रद्धालु

Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Mahadev's grand procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर कूकड़ा के कमलनगर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली गई। सुंदर झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कूकड़ा स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट मुजफ्फरनगर की ओर से शिव बरात निकाली गई। शुभारंभ ऋषि कुमार ने भगवान शिव की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। पंडित कृष्णानंद चौबे ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर कमलनगर के संस्थापक विनोद कुमार और अध्यक्ष देशपाल के अलावा सूरज प्रताप, सुरेश सैनी, अनिमेष सैनी, चौधरी दीपक, संजीव बालियान, जयकुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, भरतिया कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर में सुबह पांच बजे पंडित अरुण मिश्रा ने रूद्राभिषेक किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती और जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर अजय गर्ग, काशीराम गोयल, अंकित मिश्रा, प्रशांत कुच्छल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed