{"_id":"61fecd7aa4d3a310297d27c2","slug":"devotees-dance-on-hymns-in-shyam-vandana-mahotsav-muzaffarnagar-news-mrt5759529114","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम वंदना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम वंदना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम वंदना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने 23वा श्री श्याम वंदना महोत्सव एक शाम सेठ सांवरे के नाम बड़ी धूमधाम से मनाया। प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल को सुनने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कीर्तन का शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अरुण गर्ग , अरविंद बंसल ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया। नईमंडी के रामलीला भवन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। श्रृंगार में लंदन के फूलों से बाबा को सजाया गया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया एवं भंडारे प्रसाद का वितरण भी किया गया। ‘जो राम को लाये है, हम उनको लाएंगे’ वर्ल्ड फेमस सिंगर कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ वालों ने बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाया और सभी प्रेमियों ने भी खूब भगवा झंडा लहराया। जैसे ही कन्हैया मित्तल स्टेज पर पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कीर्तन के समापन तक भी पंडाल में लोग डटे रहे।
समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव संदीप गर्ग, सह सचिव जय भगवान बंसल, संगठन मंत्री अचिन सागर गर्ग, ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद देकर स्वागत किया। कीर्तन में मुख्य अतिथियों के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, अंकुर दुआ, भाजपा नेता सुनील तायल, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, युवा मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सचिन सिंघल, दिनेश मित्तल टीनू, विशु तायल, रचित सिंघल, अंकित गर्ग, महेश बंसल, सुजीत भाई, अंकित जैन, रिंकल, अशोक, अनुज, शरद गर्ग, विपुल गर्ग चरथावल, प्रवीण जैन, शानू , सौरभ रिद्धि सिद्धि ,राजीव गोयल, शिवम शर्मा आदि रहे।

नई मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते कलाकार कन्हैया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी में आयोजित कार्यक्रम में झूमते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन