फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devendra's new design of portable device gets patent

Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए ... देवेंद्र की पोर्टेबल डिवाइस के नए डिजाइन को मिला पेटेंटे

Sat, 23 Mar 2024 03:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
Devendra's new design of portable device gets patent
- शहर की साकेत काॅलोनी के निवासी हैं डॉ. देवेंद्र कुमार, सूक्ष्म शैवाल पर अनुसंधान कर रहे हैंं
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पोर्टेबल डिवाइस के डिजाइन का डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. प्रियंका नेहरा, डॉ. गजेंद्र सिंह और डॉ. प्रवीण कुमार को पेटेंट मिला है। डिवाइस नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित है।
शहर की साॅकेत काॅलोनी के रहने वाले डॉ देवेंद्र कुमार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कैंपस में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह सूक्ष्म शैवाल पर अनुसंधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से उपयोग में आने वाले सूक्ष्म शैवाल अपने आप में एक लघु ऊर्जा का बिजलीघर है, क्योंकि इसमें कई वर्णक पाए जाते हैं, जिनकी एंटीऑक्सीडेंड एक्टिविटी बहुत ज्यादा है। जैव प्रौद्योगिकी के गतिशील क्षेत्र में एक जटिल समस्या है कि इन सब वर्णकों को अनुसंधान में प्रयोग करने के लिए आसानी से निष्कर्षण नहीं किया जा सकता। इसके लिए पोर्टेबल डिवाइस को डिजाइन किया है।
विज्ञापन

जिससे इस क्षेत्र के अनुसंधान में क्रांति आ सकती है। इस डिवाइस में उन्नत सौर पैनल और एक रिचार्जेबल बैटरी शामिल है, जो वर्णक निष्कर्षण की लागत को काफी हद तक कम करती है और जटिल प्रक्रिया को सरल बनाती है। डॉ. देवेंद्र ने इस पोर्टेबल डिवाइस को पेटेंट कराया है। सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह और विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने डॉ. देवेंद्र को इस उपलब्धि पर खुशी जताई। देवेंद्र के पिता तानसेन चौधरी कचहरी में अधिवक्ता हैं। इनकी पत्नी डॉ. प्रियंका नेहरा एसएफ डीएवी में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed