{"_id":"5e307aea8ebc3e4b0e4c91e0","slug":"development-works-of-villages-along-the-ganges-khatauli-news-mrt4660826191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गंगा किनारे गांवों के विकास कार्यों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गंगा किनारे गांवों के विकास कार्यों पर की चर्चा
विज्ञापन
गांव फिरोजपुर में नुक्कड़ कलाकारों के गंगा के गीतों को सुनतीं डीएम।
- फोटो : KHATAULI
डीएम ने गंगा किनारे गांवों के विकास कार्यों पर की चर्चा
मोरना। नमामि गंगे योजना गंगा यात्रा को लेकर गांव पहुंची डीएम के समक्ष गांव फिरोजपुर की युवतियों ने गांव में सिलाई सेंटर खोले जाने की मांग की। वहीं, गांव बहुपुरा के ग्रामीणों ने तालाब को अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। डीएम ने असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। वहीं, सुपोषण, स्वास्थ्य चिकित्सा जांच केंद्र सहित आदि स्टाल का आयोजन किया गया।
विकास खंड मोरना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में नमामि गंगे योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित गंगा यात्रा को लेेकर गंगा किनारे बसे गांवों के विकास संबंधित अड़चनों को दूर किए जाने को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ग्रामीणों से संपर्क किया। फिरोजपुर निवासी डोली, प्रीति, आंचल, अनीता, जानकी, तनू, रजनी, वीना, मीनू, सलोनी, निशा आदि युवतियों ने गांव में सिलाई सेंटर खोले जाने की मांग रखी। वहीं, ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल की जमीन नौ बीघा बताते हुए मौके पर मात्र छह बीघा होने की बात कही। वहीं, आवारा पशुओं से फसल के नुकसान को बचाने की गुहार लगाई। गांव बहुपुरा के प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत कर बताया कि उनके घरों में पानी भर जाता है और बच्चों को गंदे पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ता है। वहीं गांव की सड़क को पूरा नहीं कराए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम जानसठ कुलदीप मीणा, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सिंह, रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर, सीडीपीओ संतोष शर्मा, डा. अर्जुन सिंह मोरना, एडीओ चंद्र प्रकाश शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
गीतों के माध्यम से गंगा की महत्ता की जानकारी दी
पुनिया जन कल्याण समिति जनसंपर्क विभाग लखनऊ के कलाकारों ने गीतों के माध्यम से गंगा की महत्ता से ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान नेतादल मुखिया नीरज, गायक विपिन, संजय, रवि, महावीर, वीर सिंह, नत्थू आदि ने अपने संगीत और गायकी से जिलाधिकारी के समक्ष सुंदर गीत सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इससे पूर्व, इन्होंने गांव शुक्रतारी, बिहागढ़, बहुपुरा आदि में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया।