फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Development will be done with five crores, stadium and gym will be built.

Muzaffarnagar News: पांच करोड़ से होगा विकास, स्टेडियम और जिम बनेगा

Sat, 25 Jan 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Development will be done with five crores, stadium and gym will be built.
बुढा़ना। नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में मौजूद विधायक, चेयरपर्सन व सदस्य। स्रोत कर्मचारी
बुढ़ाना। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में पांच करोड रूपये के विकास कार्याें काे कराने का प्रस्ताव पास हुआ। चेयरपर्सन उमा त्यागी व क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान की मौजूदगी में हुई बैठक में 17 सदस्यों में से विरोधी गुट के 9 सदस्याें ने प्रस्ताव का विरोध किया। 9 सदस्यों ने बोर्ड प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। चेयरपर्सन का मत निर्णायक रहा।
विज्ञापन

बुढ़ाना की चेयरपर्सन उमा त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बोर्ड में सभी 17 सदस्य मौजूद रहे। विधायक राजपाल बालियान की मौजूदगी में विकास कार्याें के प्रस्ताव आए। शहीद भगत सिंह पार्क में जिम एवं अग्रसेन पार्क में ओपन जिम बनवानेए खेल स्टेडियम का निर्माण, डंपिंग ग्राउंड में कूडे (लीगेसी वेस्ट) व कूड़ा निस्तारण केंद्र, कान्हा गौशाला की मरम्मत एवं रंगाई पुताई, नगर की स्ट्रीट लाइट की वायरिंग बदलवाने के प्रस्ताव पास हुअए। प्राथमिक विद्यालय हेतु बैंच क्रय करने, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी व गेट लगवाने का प्रस्ताव पास हुआ। सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों पर सोलर लाइट लगवाने, सड़क व नाली निर्माण के विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि खेल स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हुआ है। इसके लिए भूमि को तलाशा जाएगा। बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्य तथा कार्यालय के सतीश कुमार पंवार, सुधीर कुमार, शाहआलम, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed