{"_id":"698b8a486766e98c74081bb0","slug":"development-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-164849-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एमडीए के सीमा विस्तार को स्वीकृति, होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एमडीए के सीमा विस्तार को स्वीकृति, होगा सर्वे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में एमडीए के सीमा विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत हाईवे के दोनों ओर 500-500 मीटर तक प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। एटूजेड रोड पर उपलब्ध चौड़ाई के अनुसार चौड़ीकरण किए जाने के प्रस्ताव के साथ-साथ शामली महायोजना के 52 गांव सम्मिलित करते हुए जीआईएस आधारित महायोजना तैयार किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
सहारनपुर में मंडलायुक्त कार्यालय में एमडीए बोर्ड की 59वीं बैठक का आयोजन किया गया। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बैठक में बजट प्रस्ताव, ट्रांसपोर्टनगर योजना के अंतर्गत निस्तारित संपत्ति को निष्प्रयोज्य घोषित किए जाने संबंधी प्रस्ताव सहित सेवानिवृत्त एवं अंशकालिक कार्मिकों को रखे जाने पर आम सहमति बनी। उन्होंने बताया कि शामली में पृथक्क विकास प्राधिकरण गठन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच एमडीए का सीमा विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर महायोजना की सीमा जानसठ रोड पर, दिल्ली रोड, रुड़की रोड, सहारनपुर रोड, शामली रोड पर दोनों ओर 500-500 मीटर विस्तार किए जाने का प्रस्ताव है।
शेरनगर की भूमि खरीद के लिए पुन: कराया जाएगा दर निर्धारण
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत एमडीए ने शेरनगर की 27 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीद के लिए चिन्हित की है। इस पर दर निर्धारण समिति की ओर से सर्किल रेट का तीन गुना दाम दिए जाने की सिफारिश की गई है। एमडीए को भूमि खरीद पर 167 करोड़ खर्च करने होंगे। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में प्राधिकरण सदस्य शरद शर्मा की ओर से आशंका जताई गई कि उक्त दर में कोई किसान भूमि विक्रय करने को तैयार नहीं होगा। इस पर प्रस्ताव को फिर से दर निर्धारण समिति को भेजे जाने पर सहमति बनी। इसमें डीएम उमेश मिश्रा व एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना सहित डीएम शामली शामिल रहे।