{"_id":"64df7f35611b649051061704","slug":"development-authority-team-gheraoed-in-bhainsi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-5726-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भैंसी में विकास प्राधिकरण की टीम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भैंसी में विकास प्राधिकरण की टीम का घेराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मुजफ्फरनगर में विकास प्राधिकरण टीम शुक्रवार को गांव भैसी में पहुंची। किसान नेता राजू अहलावत के साथ ग्रामीणों ने घेराव करते हुए जेसीबी को कब्जे में लेकर हंगामा किया। जिन गरीब लोगों के प्लाट को ध्वस्त किया, उसका मुआवजा दिए जाने के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हुआ।
एमडीए, पुलिस और प्रशासन की टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए गाव भैसी में पहुंचा। मामले की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसान नेता राजू अहलावत भी मौके पर पहुंचे। एमडीए के अधिकारियों का घेराव करते हुए हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले एमडीए के अधिकारी अवैध प्लाटिंग कराते हैं और फिर लोगों को परेशान करते हैं।
अहलावत ने कहा कि पूरे जीवन की कमाई से गरीब प्लाट खरीद रहे है। जब वह अपने बच्चों के लिए छत बनाने का काम कर रहे है तो एमडीए अवैध प्लाटिंग के नाम पर उनका शोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश न करें। अवैध प्लाटिंग होने से पहले रोकी जाएं। मुआवजा दिए जाने की मांग पर हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत हुए। हंगामा करने वालों में निक्कू, कपिल, नरेश, मोनू, गुडडू, अमित, जितेंद्र, ललित आदि उपस्थित रहें।