{"_id":"63dbb375bb9d1c4d9747d1a2","slug":"developing-haiderpur-wetland-is-a-priority-dm-muzaffarnagar-news-c-14-1-102509-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर वेटलैैंड को विकसित कराना प्राथमिकता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर वेटलैैंड को विकसित कराना प्राथमिकता : डीएम
विज्ञापन
विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विश्व वेटलैंड दिवस पर हैदरपुर में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि वेटलैंड का विकास प्राथमिकता है।
प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर और जिले के वन विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। वेटलैंड के महत्व और पक्षियों की जैव विविधता में भूमिका विषय पर प्रकाश डाला गया। डीएम बंगारी ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड को पूर्ण रूप से विकसित कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ताकि देशी-विदेशी पक्षियों को संरक्षण मिल सके और यह एक श्रेष्ठ रामसर साइट के रूप में अपना स्थान बनाए।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल ने लोगों को शपथ दिलाई कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया जाएगा। वेटलैंड को साफ व स्वच्छ रखेंगे एवं किसी को प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। बर्ड फेस्टिवल में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया। जिला स्तर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में अनेक प्रकार के प्रकृति से संबंधी मनमोहक चित्र बनाए। डीएम ने प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।