फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   devband dharna

महिलाएं बोलीं, देश विरोधी है सीएए, वापस ले सरकार

Fri, 31 Jan 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
devband dharna
सहारनपुर: देवबंद में धरना प्रदर्शन में उमड़ी महिलाओं की भीड़ - फोटो : DEVBAND
महिलाएं बोलीं, देश विरोधी है सीएए, वापस ले सरकार
विज्ञापन

देवबंद। सीएए के विरोध में देवबंद के ईदगाह मैदान में महिलाओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लेकर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ ईदगाह मैदान पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि सीएए जैसा काला कानून देश विरोधी है, सरकार इसे वापस ले।
मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर ईदगाह मैदान में महिलाएं धरना दे रही हैं। शुक्रवार को हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद और सीएए वापस लो के नारों से ईदगाह मैदान गूंज उठा। बुशरा मरगूब, हुस्ना और युसरा ने कहा कि सीएए सोची समझी साजिश का हिस्सा है। हिंदुस्तान की बेटियां देश के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के दुश्मनों के मंसूबों को पूरा होने नहीं देंगी। आज इस काले कानून के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में सर्वसमाज के लोग शामिल हो रहे हैं। इससे ही सरकार को समझ लेना चाहिए कि देश इसके विरोध में है। शगुफ्ता, अदीबा जमील और जोया ने कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में हैं। सरकार के इस गलत कदम ने देश के सेक्युलर समाज को एकजुट कर दिया है। काला कानून वापस होने तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
शुक्रवार को जुमा की नमाज के चलते ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचने की संभावना थी। इसके चलते पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट था। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र देवबंद में कैंप किए रहे। विभिन्न स्थानों पर आरएफ, पीएसी और पुुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी दारूल उलूम समेत अन्य दीनी इदारों के जिम्मेदारों के संपर्क में रहे और मदरसा छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का अस्थायी कार्यालय खुला
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले संगठन मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी ने ईदगाह के पास ही अपना अस्थायी कार्यालय खोल लिया है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब की फोटो लगाई
ईदगाह मैदान में लगाए गए टेंट के एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दूसरी तरफ संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगाई गई है।
‘मोदी जी, यो कानून वापस ले लो’
धरने के दौरान खानकाह निवासी 82 वर्षीय दादी अनवरी और 80 वर्षीय दादी अकबरी ने जैसे ही मंच पर माइक संभाला तो ईदगाह मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि मोदी जी यो कानून वापस ले लो, वरना इस बुढ़ापे में हम कहां जावेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed