{"_id":"6081c3368ebc3eb92f03f043","slug":"deteriorating-conditions-yet-negligence-continues-muzaffarnagar-news-mrt5356127187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ते हालात के बावजूद लापरवाही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ते हालात के बावजूद लापरवाही जारी
विज्ञापन
रात्रि 9 बजे कर्फ्यू के दौरान खुली दुकानें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बिगड़ते हालात के बावजूद लापरवाही जारी
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के प्रसार से लगातार बिगड़ रहे हालात के बावजूद लोग अपनी व परिवार की जान को दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ओर जहां शहर का व्यापारी वर्ग रात आठ बजे लगने वाले नाइट कर्फ्यू से पहले ही दुकानें बंद कर चुका था। वहीं, रेस्टोरेंट, नॉनवेज होटल व चौपाटी बाजार के व्यापारियों की हठधर्मिता के कारण 50 मिनट तक दुकानें खुली रहीं। मीनाक्षी चौक व रुड़की रोड के चिकन रेस्टोरेंट तो पुलिस की मौजूदगी में ही खुले रहकर कोरोना संक्रमण फैलाने पर उतारू रहे। यह देख आखिरकार पुलिस को सड़कों पर उतरकर रेस्टोरेंट व नॉनवेज होटल बंद कराने पड़े। अमर उजाला की दो टीमों ने रात आठ बजे से शहर क्षेत्र का दौरा किया तो हालात चौंकाने वाले थे। वैश्विक महामारी के लगातार प्रसार के बीच बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों कुछ लोग चंद रुपयों की खातिर पूरे शहर की जान सांसत में डालने पर तुले हुए हैं।
- रात 8.30 बजे: शहर के शिवचौक पर पुलिस बैरिकेडिंग करती रही और ठीक सामने एक दुकान खुली रही। चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक ड्राइक्लीनर शॉप भी खुली रही।
- रात 8.35 बजे: शहर के भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मंडी की दुकानें रोजमर्रा की ही भांति खुली हुई थी, जहां बैठे दुकानदार कोविड-19 नियमावली की भी खुलेआम अवहेलना कर रहे थे।
- रात 8.40 बजे: शहर के भगतसिंह रोड पर मेडिकल स्टोर्स की आड़ में दो कन्फैक्शनरी शॉप धड़ल्ले से खुली रहीं, जहां सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने से बेपरवाह भीड़ भी मौजूद रही।
विज्ञापन
- रात 8.45 बजे: रुड़की रोड स्थित करीम होटल नामक चिकन रेस्टोरेंट धड़ल्ले से खुला रहा, जिसे इंस्पेक्टर कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की चेतावनी देकर बंद कराया। इससे चंद कदमों की दूरी पर राज मार्केट की चिकन शॉप व चंद्रा टॉकिज के पास मिठाई की दुकानें भी खुली रहीं।
- रात 8.50 बजे: शहर के महावीर चौक स्थित रेस्टोरेंट बदस्तूर खुला मिला, जबकि यहां से चंद मिनट पहले डायल-112 की पीआरवी भी बंद कराने के लिए गुजरी थी। इसके साथ ही टाउन हाल के बाहर लगने वाले चौपाटी बाजार पर भी फास्ट फूड वाले कई ठेली विक्रेता बदस्तूर बिक्री जारी रखे हुए थे।
- रात 8.55 बजे: शहर के मीनाक्षी चौक स्थित चिकन रेस्टोरेंट संचालक पुलिस की मौजूदगी में भी धड़ल्ले से खुले हुए थे, जबकि यहां शहर कोतवाली व सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ ही डायल-112 की पीआरवी भी मौजूद थी। इसके बावजूद नाइट कर्फ्यू के 55 मिनट बाद भी चिकन रेस्टोरेंट खुले रहे।
बाजार में कम नहीं हो रही भीड़
मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद शहर के बाजारों में भीड़ बदस्तूर जारी है। भारी भीड़ के बावजूद न तो बाजारों में मास्क लगाया जा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ही पालन किया जा रहा है। शहर के भगतसिंह रोड, लोहिया बाजार, दाल मंडी व आलू मंडी में कोरोना संक्रमण की घातकता से बेपरवाह लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करने में व्यस्त रहते हैं, जिन्हें न तो अपनी परवाह है और न ही परिवार की फिक्र।

लाइव: रात्रि 8.40 बजे रात्रि में सरवट चौराहे पर खुले होटल का बंद कराती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रात्रि 8.36 बजे रात्रि कर्फ्यू का पालन कराती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रात्रि 8.30 बजे कर्फ्यू के दौरान बंद हुए हनुमान मंदिर के कपाट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रात्रि 8.20बजे कर्फ्यू के दौरान शिव चौक से गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के शिव चौक पर बाजार में सामाजिक दूरी से लापरवाही कर कोरोना संक्रमण को बढावा देते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR