{"_id":"5a15cd794f1c1b97678bd3c7","slug":"deputy-cm-will-launch-tomorrow-s-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम कल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम कल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोिगिता की जानकारी देते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय ग्रेड-3 सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ 24 नवंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान करेंगे। टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
24 नवंबर से 29 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट के बारे में आयोजन सचिव विजय वर्मा ने बताया कि ग्रेड-3 टूर्नामेंट भारत में पहली बार हो रहा है। इस टूर्नामेंट में तीन एज कैटेगरी रखी गई हैं। इसमें 35 से 45 वर्ष, 45 से 55 वर्ष, 55 से ऊपर की आयु की कैटेगरी रखी गई है। इसमें सभी खिलाड़ी सिंगल, डबल्स दोनों मैच खेलेंगे। इस टूर्नामेंट की पुरस्कार ट्राफी इत्यादि की धनराशि दो लाख रुपये है।
इस टूर्नामेंट का आकर्षण जापान के कोजी, आस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ी अमर तोमर, हिंदुस्तान के नितिन रहेंगे। टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में तमिलनाडू, महाराष्ट्र, केरला, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। सर्विस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता में डॉ. देवेंद्र मलिक, रविंद्र चौधरी, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. मनोज काबरा, ओंकार राणा, डॉ. हेमंत, डॉ. एसएन गौड, डॉ. विनीत मिनोचा, तेजपाल सिंह, राकेश त्यागी, आशु अरोरा, आलोक स्वरुप, राजेश गर्ग, डॉ. जेएस तोमर, केपी सिंह आदि रहे।