फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy CM keshav prasad Morya Muzaffarnagar visit today, adress a raily

UP: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- साधारण नहीं, संदेश देने वाला है उपचुनाव, मदन भैया पर कसा तंज

Fri, 25 Nov 2022 08:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Nov 2022 08:51 AM IST
सार

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने आज खतौली क्षेत्र के बड़सू गांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रालोद से गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर तंज कसा।

विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad Morya Muzaffarnagar visit today, adress a raily
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को खतौली क्षेत्र के बडसू गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।पिछले दिनों नामांकन सभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: तस्वीरों में देखें कितनी बदल गई हनीप्रीत, बाबा राम रहीम ने अब दिया ये नया नाम

विज्ञापन


आपके बच्चों की जितनी उम्र नहीं, गठबंधन प्रत्याशी पर उतने मुकदमे : मौर्य
खतौली उप चुनाव में बड्सू गांव की जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपके बच्चों की जितनी उम्र नहीं, गठबंधन प्रत्याशी पर उससे ज्यादा मुकदमे हैं। प्रदेश में  पहले की सरकार गुंडगर्दी की प्रतीक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आम जनता का उत्पीड़न होता था। आपने दर्द झेला है। भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश और देश में माहौल बदल गया है। भाजपा का लक्ष्य विकास है। अपराध का अंत करेंगे। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। मैनपुरी में भी कमल खिलेगा।

यूपी में आज कोई डरता है तो वह गुंडा डरता है। भ्रष्टाचार मुक्त यूपी बनाने का प्रयास चल रहा है।  वोट के रूप में कर्ज मांगने आया हूं। ब्याज के साथ डबल इंजन की सरकार इस कर्ज को चुकता करेंगे। यूपी देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपराधी पुलिस से डरकर भाग रहे हैं।  प्रदेश में तीन उप चुनाव हैं। तीनों चुनावों में भाजपा प्रत्याशी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। यह साधारण चुनाव नहीं है, संदेश देने वाला चुनाव है।

हरपाल सैनी ने थामा भाजपा का दामन
पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी शुक्रवार को खतौली में होने वाली उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी जनसभा में फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वह आठ माह से किसी भी पार्टी में नहीं थे।  कांग्रेस पार्टी से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले हरपाल सैनी ने 1995 में बसपा ज्वाइन कर ली थी। बसपा के टिकट पर साल 1996 में सरधना से एमएलए का चुनाव लड़ा और मामूली अंतर से हार गए।

साल 2002 में फिर सरधना से ही बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह रालोद में चले गए और 2006 में रालोद से एमएलसी बने और 2012 तक रहे। इसके बाद 2015 में इन्होंने सपा का दामन थामा, लेकिन 2017 में सपा से सरधना से टिकट न मिलने पर (मौजूदा सरधना विधायक अतुल प्रधान को टिकट मिला था) सपा छोड़ दी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। साल 2022 के चुनाव के विधानसभा चुनाव से पहले फिर से स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा ज्वाइन की, लेकिन सपा की हार के बाद फिर से पार्टी छोड़ दी।  

सीएम योगी 30 नवंबर को आ सकते हैं 
वहीं कहा जा रहा है कि 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। उधर, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी भी बडसू में भाजपा में शामिल हो गए। सैनी ने विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद सपा छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed