फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that will bring continuous stream of Ganga till Shuktirth

UP: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- शुकतीर्थ तक लेकर आएंगे गंगा की अविरल धारा, पढ़िए कार्यक्रम की बड़ी बातें

Thu, 14 Jul 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Jul 2022 09:11 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीन सदी के युगदृष्टा शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की 18वीं पुण्यतिथि पर शुकतीर्थ पहुंचकर संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that will bring continuous stream of Ganga till Shuktirth
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा लाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की जाएगी। भाजपा सरकार तीर्थस्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार और समाज एक रथ के दो पहिए होते हैं। बिना समाज के सहयोग के सरकार आगे नहीं बढ़ सकती। 

विज्ञापन


तीन सदी के युगदृष्टा शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की 18वीं पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शुकतीर्थ पहुंचकर संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने व्यास सेतु और परीक्षित द्वार का लोकार्पण भी किया। मौर्य ने कहा कि संत समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। स्वामी कल्याण देव ने भागवत की जन्मस्थली के उद्धार का एतिहासिक कार्य किया है। भाजपा सरकार धार्मिक और पौराणिक महत्व के स्थलों के विकास के लिए संकल्पित हैं। अनादि काल से प्रवाहित गंगा की कई धाराएं अलग-अलग दिशाओं में बहने से भी तीर्थों तक जल प्रवाह का संकट खड़ा हुआ है। महाभारतकालीन शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा लाने के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि वीतराग संत ने निष्काम भाव से समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए जनसेवा का जो कार्य किया है, वह अतुलनीय है। तीर्थों के विकास के साथ ग्रामीण शिक्षा के विकास में शिक्षा ऋषि का योगदान विराट चर अनुकरणीय है। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने भागवत जन्मभूमि के गौरव की विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में गंगा प्रवाह लाकर डिप्टी सीएम भगीरथ जैसा दायित्व निभाएं। पूज्य गुरुदेव ने सरलता, सादगी और विनम्रता के साथ अपना संपूर्ण जीवन ग्रामोत्थान के लिए समर्पित किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शुकतीर्थ संतों की तपोभूमि है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहां भागवत कथा और सत्संग में आते हैं। गंगा की धारा तीर्थ के संत महात्माओं की मुख्य मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब

ये रहा पूरा कार्यक्रम
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान वीतराग संत की श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने दिल्ली में मंत्रालय की मीटिंग की व्यस्तता होने के कारण फोन पर स्वामी ओमानंद से न पहुंच पाने की क्षमा मांगी।
- डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने श्री शुकदेव आश्रम हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर जनपद में पधारने पर स्वागत किया।
- हेलीपैड पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में मौर्य का स्वागत करने की ऐसी होड़ मची कि पुलिस प्रशासन को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
- हेलीपैड पर ही पुलिस गारद ने उपमुख्यमंत्री के गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सुबह 10 बजकर 17 मिनट के निर्धारित समय पर मौर्य का हेलीकॉप्टर तीर्थ में उतर गया। वह करीब सवा तीन घंटे तक तीर्थ में रहे।
- राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में ही सवार होकर लखनऊ निकल गए। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने हेलीपैड पर उतरते ही मौर्य की गाड़ी में साथ बैठ गए।
- भाजपा कार्यकर्ताओं में मौर्य के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ दिखाई दी कि शिक्षा ऋषि के श्रद्धांजलि समारोह में कई बार अव्यवस्था हो गई। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम जल्द ही पूरा करना पड़ा।
- तेवड़ा की मोनिका सैनी ने स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत में कविता प्रस्तुत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed