फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy Chairman of Women's Commission knows the reality of old age home

उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का वृद्धाआश्रम का निरीक्षण

Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman of Women's Commission knows the reality of old age home
खतौली में दयालपुरम कालोनी में स्थित वृद्घाआश्रम का निरीक्षण करतीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयो? - फोटो : KHATAULI
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वृद्धा आश्रम की हकीकत जानी
विज्ञापन

खतौली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने वृद्धा आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्ध व वृद्धाओं को आश्रम में मिलने वाले भोजन के बारे में अधीक्षिका से जानकारी ली। कोरोना वायरस को लेकर आश्रम में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दयालपुरम कॉलोनी में स्थित वृद्धा आश्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह अचानक निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने आश्रम की अधीक्षिका रेखा सिंह से वृद्ध एवं वृद्धाओं को प्रतिदिन दिए जाने वाले भोजन के मेन्यू के बारे में जानकारी ली। आश्रम में रहने वाले वृद्ध व वृद्धाओं से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया और शौचालयों में सफाई व्यवस्था देखी। कोरोना वायरस को लेकर उन्होंने अधीक्षिका को आश्रम में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाले सभी वृद्ध व वृद्धाओं का समय समय पर सरकारी अस्पताल में ले जाकर चिकित्सकों से चेकअप कराएं। कोरोना वायरस से बचाने के लिए सभी वृद्ध एवं वृद्धाओं को मास्क उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed