फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deposit of life given in Relief Fund on Modi's appeal

मोदी की अपील पर जीवन की जमा पूंजी राहत कोष में दी

Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Deposit of life given in Relief Fund on Modi's appeal
एडीएम वित्त एवं राजस्व को अपनी जमा पूंजी देती वृद्घा कमला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोदी की अपील पर जीवन की जमा पूंजी राहत कोष में दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील यहां लोगों के दिल को छू रही है। मोदी की अपील पर वृद्धाश्रम में रहने वाली एक बेसहारा महिला ने अपने जीवन की जमा पूंजी प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दी। एडीएम वित्त आलोक कुमार को जब उसने 21 हजार रुपये सौंपे तो वह भी भावुक हो गए।
पीएम की आर्थिक मदद की अपील का असर जनपद में सीधा दिखाई दे रहा है। मोदी की अपील पर यहां के उद्यमी से लेकर व्यापारी तक, किसान से लेकर मजदूर तक मदद को आगे आ रहे हैं। नदी रोड के वृद्धा आश्रम में रहने वाली महिला कमला सैनी के जज्बे ने तो सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिवार में कोई नहीं है, बेसहारा होने के कारण आश्रम में रहती हैं। आय का एकमात्र साधन बुजुर्गों को मिलने वाली सरकार की पेंशन है। इस पेंशन से उसने अब तक 21 हजार रुपये एकत्र किए थे। इस रकम को लेकर वह एडीएम वित्त आलोक कुमार के पास पहुंची और बोली की मेरी इच्छा इसे प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की है। मुझे भोजन वृद्धा आश्रम से मिल जाता है। इस पैसे का क्या करूंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे अपील की है तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं अपनी इकट्ठा की गई इस रकम को उन्हें दे दूं। मेरा यह पैसा देश के काम तो आएगा। एडीएम वित्त आलोक कुमार भी इस महिला के जज्बे और देशभक्ति की भावना से दंग रह गए। महिला के राष्ट्रप्रेम को देखकर यही कहा जा सकता है कि- इस धरा को नमन, इस गगन को नमन। दुख हरे खुशनुमा, इस पवन को नमन। धर्म से पूर्व जो देश हित में चढ़े, फूल क्या उस समूचे चमन को नमन।
विज्ञापन

राहत कोष में आठ करोड़ पहुंचे
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा देने वाले लगातार आगे आ रहे हैं। जिले की जनता प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में अब तक छह करोड़ 69 लाख रुपये दे चुकी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ 34 लाख की रकम दी गई है। इसी के साथ जिला आपदा राहत कोष में तीन लाख 73 हजार की दान राशि दी गई है। पीएम की अपील पर लोग लगातार दान देने के लिए आगे आ रहे हैं।

बरला में भाजपा जिलाध्यक्ष को सहायता राशि का चैक भेट करते मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी व राकेश आडवाणी

बरला में भाजपा जिलाध्यक्ष को सहायता राशि का चैक भेट करते मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी व राकेश आडवाणी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed