फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deoband residents say in unison to welcome Supreme Court verdict

देवबंद वासी एक सुर में बोले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का करेंगे स्वागत

Thu, 07 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deoband residents say in unison to welcome Supreme Court verdict
देवबंद (सहारनपुर)। धार्मिक संस्था श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा ने सभी लोगों से अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को सहर्ष स्वागत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में बैठक में अधिवक्ता ब्रह्म सिंह पुंडीर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, समाजसेवी अशोक गुप्ता और विनोद गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय किसी के भी पक्ष में आए, उसका सभी स्वागत करें। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार से रोष, उत्साह या सोशल मीडिया पर नकारात्मक व आपत्तिजनक प्रतिक्रिया न करें। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखकर नगर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें। ताकि सदियों से चली आ रही भाईचारे की परंपरा को कायम रखा जा सके।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष श्याम कुमार अग्रवाल, गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंघल आदि ने कहा कि आजादी से पहले ब्रिटिश शासन में अंग्रेजों ने हिंदू-मुस्लिम, सिख व ईसाई जो शांति पूर्वक एकता के साथ रहने में सक्षम थे अंग्रेजों ने एक दूसरे को भड़काकर भारत पर शासन किया, लेकिन हम सभी भारतवासी विदेशों साजिशों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं। किसी भी बात को लेकर हम आपस में भिड़ने वाले नहीं हैं। राकेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, वैभव अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार हम एक दूसरे के धर्मों, कार्यक्रमों व पर्वों का सम्मान करते आ रहे हैं, उसी प्रकार सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का स्वागत कर भाईचारा का माहौल बरकरार रखेंगे। जितेंद्र गोयल, ऋषिपाल कश्यप, पवन धीमान, रूपेश सैनी और डॉ. संजय शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता विनोद प्रकाश गुप्ता ने की। संचालन अशोक गुप्ता ने किया। इसमें सुशील गुप्ता, मुकेश गर्ग, रमन हरि, नीरज कंसल, विपिन भारतीय, डा. महेंद्र सैनी, पवन पाल, नरेश मित्तल, विवेक तायल, देवीदयाल शर्मा, अजय गुप्ता, रामपाल सिंह, सतीश गिरधर, अजय गर्ग, बालेंद्र सिंह, अमित तायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed