फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dense fog in the morning, cloudy throughout the day

सुबह घना कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, cloudy throughout the day
सर्दी में शिव चौक से गुजरती साईकिल सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार छठे दिन मौसम बिगड़ा रहा। बुधवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक सड़कों पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। सर्द हवा चलने से लोग दिन में भी ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आम आदमी को कुछ दूरी का भी दिखाई नहीं दिया। कोहरे के कारण हादसों की स्थिति बनी रही। दस बजे तक शहरी क्षेत्र में भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय जहां कोहरे से परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं दिन में काले बादल छाए रहे। दिन बादल छाए रहने के साथ ही शीत लहर चलती रही। हालत यह रही कि दिन का तापमान लुढकर यहां 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में भी लोग ठिठुरते दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान भी नीचे आ गया है और यह सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

सुबह के समय थमा रहा जनजीवन
घने कोहरे के चलते सुबह के समय जनजीवन थमा रहा। सड़कों पर अंधेरे से की स्थिति बनी रही। वाहनों के पहिये पूरी तरह थमे रहे।
एक सप्ताह से परेशान लोग
मौसम खराब होने के कारण जिले की जनता एक माह से परेशान है। हालत यह है कि लगातार बादल छाए रहने और तीन दिन तक बारिश होने से आम जनता परेशान है।

मुजफ्फरनगर में सुबह फैले धने कोहरे में भोपा पुल से गुजरते वाहन सवार।

मुजफ्फरनगर में सुबह फैले धने कोहरे में भोपा पुल से गुजरते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed