{"_id":"6177001b7551001614748346","slug":"dengue-became-dangerous-so-far-82-people-confirmed-muzaffarnagar-news-mrt562273365","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक हुआ डेंगू, अब तक 82 लोगों को पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक हुआ डेंगू, अब तक 82 लोगों को पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक हुआ डेंगू, अब तक 82 लोगों को पुष्टि
मुजफ्फरनगर। डेंगू का डंक और अधिक खतरनाक हो गया है। एक सप्ताह में 25 मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 82 पर पहुंच गई है, इनमें चार सक्रिय केस हैं। इसके अलावा निजी डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लगी है।
डेंगू का प्रकोप शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक तेजी से फैल रहा है। बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। एक सप्ताह में 25 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि अब तक कुल 82 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, इनमें सक्रिय केस चार हैं। पीड़ितों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। यही नहीं अब तक कुल 887 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई है। उधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। प्लेटलेट्स कम होने के बाद डेंगू के मरीज दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद और ऋषिकेश में भी उपचार करा रहे हैं।
देहात क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड़ में संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बघरा, बुड़ीना खुर्द, गुर्जर हेड़ी, बिलासपुर, धनायन, टण्डेढ़ा, मंसूरपुर, भुवापुर और खरड़ गांव में प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने की कांटेक्ट ट्रेसिंग
जानसठ क्षेत्र के बसायत गांव में बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के घर पहुंची और सैंपल लिए। साथ ही यहां लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
यह लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
डेंगू के मरीज को सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।