फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Demonstrators are not aware of the truth of the law'

कानून की सच्चाई से वाकिफ नहीं हैं धरना प्रदर्शन करने वाले

Thu, 13 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Demonstrators are not aware of the truth of the law'
सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सांस्कृतिक एवं सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में चल रहा भजन कीर्तन पांचवें दिन भी जारी रहा। महिलाओं का कहना था कि जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं वह इस कानून की सच्चाई से वाकिफ नहीं हैं, जबकि हकीकत में कानून नागरिकता देने वाला है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में कार्यक्रम संयोजिका डोली गोयल और शुभलेश शर्मा ने कहा कि जो कानून संसद में पारित हो चुका है तथा उस पर राष्ट्रपति की मुहर लग चुकी है। उसका विरोध किसी भी दशा में उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि एनआरसी लागू नहीं की जा रही है, साथ ही सीएए से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं है तो लोगों को सड़क अवरुद्ध कर धरना प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। संतोष कांबोज और मंजू गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की सद्बुद्धि के लिए भजन कीर्तन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रुचि सैनी, शकुंतला राणा, लक्ष्मी गुप्ता, मिथलेश कश्यप, मनीषा सैनी, डा. कांता त्यागी, मीरा चौरसिया, मीना तोमर, बबीता शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर उषा, सुनीता, माया पुंडीर, राजकुमारी, विचित्रा राणा, अंगुरी, सीमा धीमान, अंजलि त्यागी, उषा यादव, शिवानी, रेणू, श्वेता और ममता शर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed