फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration to be held on 28 district headquarters

28 को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to be held on 28 district headquarters
रोनी हरजीपुर में भारतीय किसान संगठन की पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
28 को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 सितंबर को प्रदेशभर के किसान हर जिलों में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर ही महीने की 21 तारीख को रोनी हरजीपुर कार्यालय पर मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को रोनी हरजीरपुर गांव में संगठन के सातवें स्थापना दिवस पर हवन किया गया। बाद में आयोजित पंचायत में किसानों की दिक्कतों को लेकर मुख्य वक्ता किसान नेता ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने से मीटर तेजी से घूमता है। विद्युत निगम हर उपभोक्ताओं से अनावश्यक बिल वसूल रहा है। किसानों पर एकमुश्त बिल की व्यवस्था लागू करने की मांग उठी। प्रदेश में पुलिस की कागजों की बाजीगरी से नहीं, बल्कि बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने से ही अपराध घटेंगे। जिले के मोरना में केमिस्ट की हत्या पुलिस की कलई खोल रहा है।
विज्ञापन

जड़ौदा पांडा के दिनेश त्यागी एवं संचालन कृष्णपाल और डा. सुधीर पुंडीर के संचालन में राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, जिलाध्यक्ष दीपक सोम, अनु मलिक, सतेंद्र उत्तराखंड, कालूराम बागपत, ब्रह्म सिंह हापुड़, हेम सिंह गाजियाबाद, अशोक सिंह और देवराज सिंह मेरठ, नौबहार बिजनौर, अजब सिंह सहारनपुर, महेश जड़ौदा, अशोक त्यागी जयपुर, ओमी लाल आर्य और ताज मोहम्मद ने संबोधित किया। ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, सुनील चौधरी, रमेश चौहान, जितेंद्र सिंह, अजय त्यागी, जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुबेाध पुंडीर, कुशलपाल सिंह नगलां, जिले सिंह, भूपेंद्र सिंह टांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सूत्री मांगपत्र के बाद पंचायत हुई खत्म
चरथावल। भाकिसं की पंचायत में तय निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्री मांग पत्र भिजवाया जाएगा, जिसमें किसान को नलकूपों का बिल माफ और घरेलू बिल कम हो। गन्ना भुगतान मय ब्याज के कराने, किसान को 60 वर्ष के बाद पांच हजार महीना पेंशन दिलाने, कोरोना संकट काल में एक वर्ष का कर्ज माफ करने, गन्ना सीजन शुरू होने से पहले मुख्यमार्गों से जोड़ने वाले जर्जर संपर्क मार्ग ठीक कराने और बाजार में न्यूनतम मूल्य से कम पर फसल खरीदने वालो के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed