{"_id":"63519e5817f731723a0ba4cf","slug":"demonstration-of-village-panchayat-members-in-tehsil-khatauli-news-mrt6104942200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में गांव पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में गांव पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पंचायत सदस्यों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव पंचायत सदस्यों ने तहसीलदार संजय सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर राशन डीलर की दुकान निरस्त करने की मांग की।
गांव जबरदस्तपुर उर्फ मंतौड़ी के गांव प्रधान विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव पंचायत सदस्य तहसील में पहुंचे और राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप था कि गांव का राशन डीलर ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। राशन कार्ड को लिस्ट से काटने की धमकी देता है। राशन डीलर अपने यहां से राशन का सामान ब्लैक करता है और कार्ड धारकों को नहीं बांटता है।
गांव पंचायत सदस्यों ने तहसीलदार संजय सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर राशन डीलर की दुकान निरस्त करने, कार्रवाई की मांग की है। मौके पर गांव पंचायत सदस्य रामधन, सुमित कुमार, जयवीर सिंह, हरपाली, कोमली, रूपा, वीरेंद्र, सीपा, राम सिंह, सुरेंद्र, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, राजवीर, उपेंद्र आदि शामिल रहे।