{"_id":"6012ffe98ebc3e32ea4f002a","slug":"demonstration-of-kisan-union-in-muzaffarnagar-in-support-of-rakesh-tikait-muzaffarnagar-news-mrt522659450","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकता पूरी कर निपटा थानों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकता पूरी कर निपटा थानों पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली पर भाकियू कार्यकर्ता को हटाते मंडी कोतवाल। ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
औपचारिकता पूरी कर निपटा भाकियू का थानों पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर दिल्ली में दर्ज हुए मुकदमे और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को भाकियू का जिले के थानों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन महज औपचारिकता पूरी कर चंद मिनटों में निपट गया। पहली बार जिले में बैकफुट पर आई भाकियू के कार्यकर्ता पुलिस के तेवर देख थानों में धरना तो दूर, अंदर घुसने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। जिले के कुछ ही थानों में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता गेट पर ही ज्ञापन देकर लौट गए।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर दिल्ली में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में शहर के नई मंडी कोतवाली में दोपहर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर दिल्ली हिंसा में राकेश टिकैत पर दर्ज रिपोर्ट पर नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान खुद बाहर निकलकर भाकियू कार्यकर्ताओं से मिले। इंस्पेक्टर ने सपाट लहजे में पूछा कि हां भाई ! कुछ करोगे क्या ? या यूं ही आए हो....। इंस्पेक्टर का यह पूछना था कि भाकियू कार्यकर्ता तुरंत ही लौट गए।
भाकियू कार्यकर्ता नहीं अधिकारी पहुंचे गांव
खतौली। भाकियू के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर एसडीएम सदर इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर एचएन सिंह फोर्स के साथ थाने पर मौजूद रहे। दोपहर भाकियू कार्यकर्ता थाने नहीं पहुंचे तो अफसर खुद गांव भैंसी में मंडल महासचिव राजू अहलावत के घर पहुंच गए। यहां अफसरों के साथ वार्ता में राजू अहलावत ने लालकिले पर बखेड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। किसी भी तरह की प्रशासनिक सख्ती पर उन्होंने हाईकमान के आदेश पर थानों पर प्रदर्शन करने के साथ ही हाईवे भी जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
चरथावल। दोपहर करीब दो बजे भाकियू कार्यकर्ता विकास शर्मा व कुशलवीर के नेतृत्व में थाने पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के बराबर में सांकेतिक धरना दिया और एसडीएम सदर दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपकर महज दस मिनट में ही लौट गए। भाकियू कार्यकर्ताओं में मामचंद, दानिश त्यागी, सतीश ठाकुर, ब्रजपाल सिंह, पवन त्यागी, शाहबाज त्यागी, नंदकिशोर शर्मा और संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
राकेश टिकैत पर दर्ज मुकदमे से नाराजगी
पुरकाजी। दोपहर करीब एक बजे मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद राकेश टिकैत पर दर्ज हुए मुकदमे व कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग संबंधी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजकुमार व इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव को देकर लौट गए। इस मौके पर प्रताप सिंह, वीरेंद्र राठी, बिट्टू राठी, मोहित पंवार, संजय त्यागी, मोनू पंवार, मगन सिंह, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर, मंगता हसन और मनीष प्रधान आदि मौजूद रहे। जानसठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले पर बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसआई अवधेश शर्मा को सौंपा। भाकियू कार्यकर्ताओं में मास्टर महकार सिंह, विपिन महदियान, खालिद गुर्जर, सेंसरपाल, ओमप्रकाश शर्मा, हाजी कामिल और राजेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।
छपार में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोपहर के समय थाने पहुंचकर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद पुलिस के कड़े तेवर देख कार्यकर्ता बिना ज्ञापन दिए ही बैरंग लौट गए। शहजाद, ललित, पिंटू, उस्मान, मुरसलीन, मोमीन और शाहनजर आदि मौजूद रहे। शाहपुर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार को अपनी मांग संबंधी ज्ञापन देकर कार्यकर्ता लौट गए। जिला प्रवक्ता नीटू दुल्हेरा, विपिन बालियान, मांगेराम, अखलाक, अक्षु त्यागी और नीरज पहलवान आदि मौजूद रहे।