फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration at power station

समस्याओं को लेकर किसानों का बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at power station
बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : DEVBAND
बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। किसानों की विद्युत से संबंधित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने देवबंद-बरला मार्ग स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अधिशासी अभियंता को समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान जिलाध्यक्ष श्यामवीर राणा के नेतृत्व में देवबंद बरला मार्ग स्थित बिजलीघर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान श्यामवीर राणा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं और न ही उनकी समस्याओं को सुनना चाहते हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री हाजी अब्बास ने विभाग के कहा कि अधिकारी लगातार किसानों को उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारी देहात क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में कटौती कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान निगम के अधिशासी अभियंता किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें समस्याओँ का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसमें फरमान, तारिक, नवाज गौड़, अलीम गौड़, फुरकान अली, रामकुमार मणिक, सावन, अखिलेश चौधरी, अथर, गुलबहार, सुशील चौधरी, दीपक त्यागी, विकास चौधरी, राजीव, चौधरी चंद्रवीर, चौ. सुरेशपाल, अनुज, अजय पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed