Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstrated talent skills by presenting models

मॉडल प्रस्तुत कर अपना प्रतिभा कौशल दिखाया

Sat, 29 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated talent skills by presenting models
श्रीराम कालेज में साइंस डे पर मॉडलो का अवलोकन करते चेयरमैन एस सी कुलश्रेष्ठ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। पोस्टर प्रस्तुतिकरण, भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, रंगोली मेकिंग आदि कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि डॉ एसबी सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि संस्था चेयरमैन डॉॅ एससी कुलश्रेष्ठ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

व्याख्यान व पोस्टर, मॉडल प्रदर्शन में छात्रों ने अपना कौशल दिखाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम बी, द्वितीय स्थान पर टीम सी और तृतीय स्थान पर टीम ए रही। व्याख्यान प्रतियोगिता में फार्मेसी से यश कपूर प्रथम, बायो साइंस से श्रद्धा गुप्ता द्वितीय एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन से इमरा तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका धीमान, द्वितीय स्थान पर मीनाक्षी तथा तृतीय स्थान पर सृष्टि शर्मा रही। पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में हर्ष गर्ग, जोया तथा वसीम पहले तीन स्थानों रहे। मुख्य अतिथि वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने कहा कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीवीरमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। जिसके लिए उन्हें सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1981 से हर वर्ष 28 फरवरी के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। डॉ आलोक गुप्ता, प्राचार्या डॉ. अवनिका त्यागी, डॉ गिरेंद्र कुमार गौतम, डॉ. राहुल आर्य, डॉ. रीतु पुंडीर, लक्ष्मी गौड़, डॉ. आशीष गर्ग प्रवक्ता ललित कला विभाग, डॉ अशफाक, श्रुति मित्तल, ईशा अरोरा आदि मौजूद रहे।

साइंस डे कार्यक्रम में प्रतिभागीयों को सम्मानित करते चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ।

साइंस डे कार्यक्रम में प्रतिभागीयों को सम्मानित करते चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed