फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstrated protest against abolition of allowances

भत्ते समाप्त करने के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against abolition of allowances
जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भत्ते समाप्त करने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनरतले फार्मासिस्ट एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों के भत्तों को समाप्त करने का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने जनवरी 2020, जुुलाई 2020 और 2021 में देय महंगाई भत्ते की किस्तों पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लांबा ने कहा कि कोरोना काल में पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में महंगाई भत्ते को फ्रीज करने का निर्णय अन्यायपूर्ण है। राज्य सरकारों द्वारा की गई कटौती में उत्तर प्रदेश सरकार सबसे अग्रणी भूमिका में खड़ी दिखाई देती है। छह भत्तों को समाप्त करने का आदेश पारित कर दिया गया। जिला मंत्री अनुज त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों ने पहले से ही अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग सरकारी खजाने में किया है। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक सेवा के कर्मचारियों को देय राशि का भुगतान करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed