{"_id":"69af1742e9070e935d0428a9","slug":"demolition-on-maharishi-shukdev-arogya-path-guards-to-be-posted-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-166710-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ पर तोड़फोड़, तैनात होंगे गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ पर तोड़फोड़, तैनात होंगे गार्ड
विज्ञापन
मेरठ रोड पर निर्मित महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ पर क्षतिग्रस्त किया गया बैनर। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ सड़क पर एमडीए की ओर से बनाया गया महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ नगर पालिका को हस्तगत कर दिया गया। एमडीए अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि झूले, लाइट और बैनर को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना ने पालिका ईओ को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए वहां दो गार्ड नियुक्त करने के निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से मेरठ सड़क पर जिलाधिकारी आवास के सामने महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका सीमा के अंतर्गत होने के कारण एमडीए की ओर से इसे पालिका को हस्तगत किया गया। वहां आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी जाएगी। एमडीए के क्षेत्रीय अभियंता की ओर से जानकारी दी गई कि निरीक्षण में सामने आया कि झूले, लाइट, बैनर आदि को कुछ असामाजिक लोगों ने क्षति पहुंचाई है। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए वहां सुरक्षा के मद्देनजर दो कार्मिकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए निर्देश दिए।
एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना ने ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर आरोग्य पथ पर दो कार्मिकों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात करने के लिए कहा। उन्होंने आरोग्य पथ पर पार्किंग व्यवस्था करने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि एमडीए क्षतिग्रस्त किए गए आरोग्य पथ की मरम्मत कराएगा। इसके बाद देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की रहेगी।