फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Democratic values are continuously falling in the country

देश में लगातार गिर रहे हैं लोकतांत्रिक मूल्य

Mon, 14 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Democratic values are continuously falling in the country
देश में लगातार गिर रहे हैं लोकतांत्रिक मूल्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश में लोकतांत्रिक मूल्य लगातार गिर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता की सहमति से ही सरकार बनती है, लेकिन असहमति के महत्व को कम नहीं किया जा सकता। मीडिया का लोकतंत्र में महत्वपूर्ण रोल है, इसे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।

जैन कन्या डिग्री कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ विनीता जैन का कहना है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट आई है। लोकतंत्र में विरोध प्रकट करने की आजादी को कोई छीन नहीं सकता, इसी से हमारे लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के बीच से आर्थिक और राजनीतिक मुद्दे गायब हो रहे हैं। ऐसे मुद्दों को उछाला जाता है, जिनका राष्ट्र और समाजहित से कोई लेना देना नहीं है। प्रजातंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को बोलने की आजादी है। डीएवी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एनएन पंत का कहना है कि लोकतंत्र जनता की सहमति से चलता है, लेकिन असहमति को दर किनार नहीं किया जा सकता है, इसका भी अपना महत्व है। शासन करने वाले लोग असहमत की आवाज को दबा नहीं सकते। अल्पमत की आवाज भी सुनी जानी चाहिए। लोकतंत्र के चार स्तंभ है। सभी को अपनी उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। मीडिया की जिम्मेदारी है कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed